हाईवा से बिना रायल्टी ढुल रही रेत पकड़ाई, चालक गिरफ्तार

जबलपुर: झपनी नांदिया घाट से रेत का अवैध उत्खनन कर रेत के अवैध परिवहन में लगे हाईवा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से हाईवा मय अवैध रेत के जप्त की गई। बरगी थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन डीएसपी हेमंत कुमार ने बताया कि ग्राम झपनी नांदिया घाट के पास घेराबंदी कर हाईवा क्रमांक एमपी 09 एचजे 7226 को रोक कर चैक करने पर रेत लोड होना पाई गयी.

हाईवा चालक कालूराम मसराम पिता गोपाल प्रसाद मसराम 42 वर्ष निवासी ग्राम खुर्शी टोला सगड़ा झपनी से पूछताछ की गई। हाईवा में लोड रेत की रायल्टी नही होना बताते हुये वाहन मालिक ओम कुशवाह निवासी रोसरा के कहने पर नांदिया घाट से रेत लोड कर शहर में बेचने के लिए ले जाना बताया। आरोपी के कब्जे हाईवा मय रेत के जप्त करते हुये आरोपी चालक एवं वाहन मालिक ओम कुशवाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

आयुष हत्याकांड: लड्डू गया जेल, राजू फरार

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी मानेगांव में मंगलवार सुबह आयुष पटेल की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले लड्डू सोनकर बावरिया को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है जबकि राजू सोनकर फरार है जिसकी गिरफ्तारी के […]

You May Like