
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने दो बालक समेत तीन शातिर वाहन चोरों को दबोचा है जिनके कब्जे से चुराये हुये 9 दुपहिया वाहन कीमती 10 लाख रुपये के जब्त की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ ने बताया कि गोहलपुर पुलिस ने आनंद नगर बस स्टाप के पीछे दबिश देकर चोरी की बाइक बेचने घूम रहे फैजान खान उर्फ फिज़्जू पिता नसीम खान 18 वर्ष निवासी. चारखम्बा गोहलपुर एवं दो 17-17 वर्षीय बालकों को बदेाचा गया । लिये हुये वाहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजात पास में न होना बताये। वाहन चोरी का होने के संदेह पर तीनों को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त याम्हा वाहन को सिविल लाईन क्षेत्र से चुराना स्वीकार करते हुये गोहलपुर क्षेत्र से दो, लॉर्डगंज क्षेत्र से दो, ओमती से दो, ग्वारीघाट से एक, कोतवाली से एक टूव्हीलर चुराकर अहमद नगर में झाडियों में छिपाकर रखना बताये। तीनो के कब्जे से सभी वाहनों को जब्त किया गया।
