तेज रफ्तार हाईवा ने छीनी युवक की जिंदगी

सिंगरौली । जिले में भारी वाहनों की तेज रफ्तार एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन ले गई। निवास चौकी क्षेत्र के महुआ गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार बंजारी निवासी राजकुमार साहू अपनी मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान महुआ गांव के पास गिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और क्षेत्र में दौड़ रहे भारी वाहनों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।

अज्ञात वाहन के टक्कर से प्रौढ़ व्यक्ति की मौत

बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के महरैल चौराहा पर आज शनिवार की शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दिया, जहां मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरी निवासी बृजभान जोगी पिता सुदामा जोगी उम्र 48 वर्ष मोटरसाइकिल से शाम करीब 4:30 बजे कहीं जा रहे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा है।

9 घंटे तक चला चक्काजाम, आवागमन रहा बाधित

सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के 9 घंटे बाद यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में गिट्टी, कोयला और खनिज परिवहन में लगे भारी वाहन अक्सर तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों की नियमित जांच, गति नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा संबंधित वाहन और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Post

किसानों की खुशहाली से खुलेगा बिहार की समृद्धि का द्वार : सम्राट चौधरी

Sat Jun 20 , 2026
पटना, 20 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगी।मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज पटना स्थित बिहार कृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम […]

You May Like