सोलर प्लांट की केबल चोरी करने वाले धराए

बुधनी। गत 30 अप्रैल को थाना क्षेत्र के ट्राईडेंट कंपनी के सोलर प्लांट की केबल काटकर ले जाने वाले चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तार बरामद किया है. इस मामले में मो. सोराब पठान पिता मो. समीम पठान उम्र 28 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मेन चौराहा करोंद भोपाल, राजू खां पिता छोटे खां उम्र 38 साल निवासी ग्राम हकीमपुर खोयरा थाना जावर जिला सीहोर, नदीम खान पिता इमरान खान उम्र 20 साल निवासी विश्वकर्मा नगर करोंद भोपाल और सद्दाम खान पिता छोटे खां उम्र 34 साल निवासी ग्राम हकीमपुर खोयरा थाना जावर के कब्जे से चोरी गए सोलर केवल का जला हुआ कापर एवं अल्टो कार को जप्त कार आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय बुदनी में पेश किया गया. पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य दो आरोपी फरार है , जिनकी तलाश की जा रही है.

 

 

Next Post

महिंद्रा एंड महिंद्रा का तिमाही मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 4,668 करोड़ पर

Wed May 6 , 2026
मुंबई, (वार्ता) वाहन निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 4,668 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर 42 फीसदी अधिक है। कंपनी के निदेशकमंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 33 रुपये के लाभांश […]

You May Like