कलेक्टर ने अमिलिया खाद वितरण केंद्र का किया निरीक्षण

सीधी । विकासखंड सिहावल के भ्रमण के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने अमिलिया स्थित खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं किसानों को खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता एवं वर्तमान स्टॉक के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। खाद वितरण केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक एवं सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था बनाए रखी जाए तथा किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने खाद के स्टॉक एवं वितरण की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया।

Next Post

तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से पहले पायलेट ने रोका प्लेन

Tue Aug 11 , 2026
  छिंदवाड़ा. जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का प्लेन छिंदवाड़ा से उड़ान भरकर भोपाल जाता उसके पहले ही पायलेट ने इंजन में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण प्लेन को रनवे पर ही रोक दिया. पायलेट की सर्तकर्ता के चलते बड़ी दुघर्टना होने से बच गई. नकुलननाथ के साथ कांग्रेस के […]

You May Like