रीवा: मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है. 24 मार्च को रानी यादव उम्र 42 साल निवासी ग्राम बसौडी थाना हनुमना सुबह करीबन 9 बजे दिन में अपना खेत काटने चली गयी जबकि उनके पति मवेशियो को लेकर चराने के लिए चले गये थे, घर मे ताला बन्द था. खेत कटाई कर करीबन 11 बजे दिन घर वापस आयी तो देखी कि घर का ताला टूटा था ,घर के अन्दर अटैची मे रखा पायल ,सोने की लाकेट व 40 हजार रूपये नगदी नही थे.
जिसके बाद पति पत्नी थाने पहुंचे जहा एक युवक पर चोरी का संदेह व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने जांच के दौरान संदेही सोनू साकेत निवासी मुरैठा की पता तलास की गई और थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी अजय कुमार साकेत उम्र 19 साल, विजय साकेत उर्फ सिस्टम उम्र 20 साल , श्यामशंकर उर्फ शंखू साकेत उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम मुरैठा थाना हनुमना, राजबहोर साकेत उर्फ टकला उम्र 19 साल निवासी कैछुआ थाना नईगढ़ी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का माल बरामद करने वाले में पेश करके जेल भेज दिया है.
