कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले

दोहा 05 अप्रैल (वार्ता) कुवैत में रविवार को वित्त मंत्रालय पर ड्रोन से हमला किया गया जिससे इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है जबकि शुवैख जिले में एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई।

हमलों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

कुना समाचार एजेंसी के अनुसार हमले में मंत्रालय की इमारत को हुए भारी नुकसान के बाद कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले, बुधवार को कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था। इस ड्रोन हमले से ईंधन के टैंकों में आग लग गई थी।

उल्लेखनीय है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में विभिन्न ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिससे काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान, इज़रायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले कर रहा है।

Next Post

मोदी आज कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे

Sun Apr 5 , 2026
कोलकाता, 05 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करने के साथ विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री आज उत्तरी बंगाल के कूच बिहार के ऐतिहासिक रास मेला मैदान में एक “विजय संकल्प सभा” […]

You May Like