
पथरिया/दमोह। आषाढ़ माह शुरू होते ही जमकर बारिश के साथ आकाशीय बिजली तड़क रही है। गुरुवार को झमाझम बारिश के दौरान पथरिया के नंदरई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घबराहट से दो वर्षीय नातिन मासूम की मौत हो गई, जबकि 58 वर्षीय नानी केशरानी पति नत्थू आदिवासी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल दमोह में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरते समय घर में मौजूद नंदरई निवासी गोलू आदिवासी ने बताया कि मैं, मेरी 16 वर्षीय बहन चंदा, 58 वर्षीय मां केशरानी पति नत्थू आदिवासी और 2 वर्षीय भांजी देवांशी पिता राजेश गौंड आदिवासी घर में थीं। तभी गुरुवार दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से घबराहट में 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि केशरानी को इलाज के लिए पथरिया अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टर चक्रेश चौधरी द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन को जानकारी लगने पर तत्काल पटवारी हरिशंकर सोनी ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
