
ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य भर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जा रहा है। आंदोलन युवाओं, किसानों तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सरकार की जबाबदेही सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुये राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस सुरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि राज्य में लाखों युवाओं का भविष्य लगातार संकट में डाला जा रहा है। नीट एवं सीबीएसई परीक्षा से जुडे विवादों तथा विद्यार्थियों की शिकायतों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खडे किये है। प्रभावित विद्यार्थी ने न्याय की गुहार लगाई लेकिन उन्हें समय पर राहत नहीं मिली। कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथ खडी है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अन्याय का मुददा उठाया । इन्हीं विषयों को लेकर प्रदेश कांग्रेस गूंज अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच जायेगी। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता , जबाबदेही और न्याय की मांग करेगी।
अशोक सिंह ने कहा कि खरीफ सीजन के बीच प्रदेश का किसान खाद एवं बीज के संकट से गुजर रहा है। किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया, अन्य उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। एनपीके मंहगे दामों पर बेची जा रही है। खाद की टोकन व्यवस्था से किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना पड रहा है। खाद कालाबाजारी मनमाने दाम प्र्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही है। इससे खरीफ बुबाई प्रभावित हो रही है। इन सभी मुददों को लेकर कांग्रेस गांव गांव तक संघर्ष करेगी।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस जल्द ही एक विशेष डिजिटल पोर्टल शुरू करेगी। जहां प्रदेश का कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार, सार्वजनिक संसाधनों के दुरूपयोग , अवैध संपत्ति आदि को साझा कर सकेगा। कांग्रेस इन शिकायतो का सत्यापन के बाद सार्वजनिक करेगी इसमं नागरिक की पहचान पूर्णतः सुरक्षित रखी जाएगी। साथ ही कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी जिसमें छात्रों की गूंज अभियान , 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक सायकल यात्रा, मुख्यमंत्री से जिले के दौरे के दौरान सार्वजनिक रूप से प्रश्न पूछे जाऐंगे। 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव के साथ ही इन मुद्दों को विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
