अवैध वसूली, अभद्रता: आरक्षक सस्पेंड

जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में चालानी कार्रवाई कर अधिवक्ता से अभद्रता, अवैध वसूली के आरोप में आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।अधिवक्ता आशीष पटेल के मुताबिक उनकी कार बाईपास मुख्य मार्ग से गुजर रही थी तभी रास्ते में अचानक तकनीकी खराबी से रास्ते में कार बंद हो गई थी इसी दौरान मौके पर पहुंची एफआरवी में तैनात आरक्षक रंजीत कुमार यादव ने गाड़ी को बीच सडक़ से हटाने की बात कहते हुए अभद्रता शुरू कर दी । जिस परअधिवक्ता ने मैकेनिक बुलाने और जल्द ही गाड़ी किनारे करने की बात कही थी लेकिन आरक्षक ने गाड़ी थाने ले जाने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये की मांग कर दी। जब उन्होंने 20 हजार रुपये चालान के रूप में जमा करने की बात कहते हुए रसीद मांगी तो पुलिसकर्मी ने रसीद देने से साफ इनकार कर दिया जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। आरक्षक और अधिवक्ता के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरक्षक चाबी छीनकर गाड़ी को ले गया और गोहलपुर थाने के बाहर खड़ा कर दिया। बाद में पुलिस ने केवल 5 हजार रुपये की चालानी रसीद काटी। जब इसका विरोध किया गया तो पुलिस कर्मी ने पुन: अभद्रता शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलते ही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा समेत बड़ी संख्या अधिवक्ता पहुंच गए जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। अधिवक्ता एफआईआर दर्ज कराने और आरक्षक पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए थे। इस दौरान टीआई और अधिवक्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। जिसके बाद अवैध वसूली और अभद्रता के आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने गोहलपुर थाने के बाहर धरना दे दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभला।

Next Post

डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित, उल्लंघन तो होगी कार्रवाई 

Fri Oct 2 , 2026
जबलपुर। डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। शर्तो के अनुसार ही साउड सिस्टम लगायें। दो से अधिक बॉक्सों का प्रयोग नही करें। वॉल्यूम 50 डेसिमल से ज्यादा न हो। ऐसे गाने नहीं बजाये जायें जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हों। यदि नियमों का उल्लंघन होता पाया गया तो सम्बंधित के खिलाफ […]

You May Like