नौ साल की रित्वी मारू ने 34 मिनट में 12 भाषाओं के गीत गाकर कीर्तिमान बनाया

कुक्षी।नगर के डूंगरवाल परिवार की नौ वर्षीय बिटिया ने बारह भाषाओं में गीत गाकर इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया है।

नगर निवासी दिलीप डूंगरवाल की नाती, उनकी बेटी पूर्वी अरूप मारू की बिटिया ने यह कीर्तिमान हाल ही में पुणे में रचा है।

रित्वी मारू ने हाल ही में कराओके ऑडियो म्यूज़िक का इस्तेमाल करते हुए 34 मिनट और 22 सेकंड में 12 अलग-अलग भाषाओं, हिंदी, मराठी, संस्कृत, अंग्रेज़ी, तेलुगु, बंगाली, हरियाणवी, पंजाबी, गुजराती, असमिया, निमाड़ी और राजस्थानी में 12 बहुभाषी गाने गाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नया रिकॉर्ड बनाया।

Next Post

बिना मरीज के जिला अस्पताल में खाली पहुंची 108 एम्बुलेंस

Fri Jun 13 , 2025
रायसेन। जिला अस्पताल में संचालित जननी एक्सप्रेस वाहन,108 एम्बुलेंस वाहन फर्जीवाड़े से सड़कों पर दौड़ रही हैं।फर्जी इवेंट और मोबाइल पर ओटीपी नम्बर हितग्राहियों से लेकर फर्जी बिल स्वास्थ्य विभाग से हर महीने लाखों करोड़ों रुपये वसूल किया जा रहा है। हालांकि इस फर्जीवाड़े की शिकायत लोगों द्वारा शुक्रवार को […]

You May Like

मनोरंजन