लंदन, 14 सितंबर (वार्ता) लंदन में आव्रजन विरोधी रैली में शनिवार को एक लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आहूत इस रैली में सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस रैली को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा का आह्वान बताया गया, लेकिन इस दौरान आव्रजन का मुद्दा छाया रहा। प्रदर्शनकारियों ने बार-बार ‘हमें अपना देश वापस चाहिए’ जैसे नारे लगाए।इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प होने की भी खबरें आयीं।
श्री रॉबिन्सन यूनाइटेड किंगडम में एक प्रमुख दक्षिणपंथी नेता हैं और इंग्लिश डिफेंस लीग (ईडीएल) का नेतृत्व करते हैं जो मुख्य रूप से प्रवासन के मुद्दों से संबंधित है।
