सतना: ट्रेन में यात्रा कर रहे एक विकलांग की अचानक तबियत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया. जीआरपी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार उप्र के भदोही जिले के गोपीगंज निवासी मोहम्मद आलम पिता जहीर उम्र 35 वर्ष हैदराबाद के एक होटल में काम करते थे. कुछ दिनो ेकी छुट्टी लेकर वे सिकंदराबाद पटना एक्सप्रेस से वापस अपने घर की लौट रहे थे.
वे ट्रेन के विकलांग कोच में सवार थे. बताया गया कि यात्रा के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई, और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. ट्रेन के सतना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर घटना की सूचना यात्रियों द्वारा जीआरपी को दी गई. जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतरवाकर जिला चिकित्सालय भेजा. जहां पर मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर जीआरपी ने परिजनों को सूचित किया. जिसके आधार पर मृतक के भाई मोहम्मद अकरम सहित अन्य परिजन सतना पहुंच गए. पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर गृह ग्राम के लिए रवाना हो गए.
