सतना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के जवाहर नगर में गुरुवार की सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक युवक अचेत अवस्था में गली में पड़ा मिला. हलांकि उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया. लेकिन उपचार होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई.मृ़तक की पहचान अभयराज चौधरी पिता रामदीन उम्र 25 वर्ष निवासी गली नंबर 2 जवाहर नगर के तौर पर हुई. अस्पताल में मौजूद अभयराज की बहन मोनिका ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है.
जिसके चलते भाई अभयराज घर की ऊपरी मंजिल पर सोने चला गया था. घर की छत लगभग 10 फीट ऊंची और खुली हुई है. मोनिका के अनुसार उसका भाई अभयराज सुबह जल्दी उठ जाता था. लेकिन गुरुवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो वह उसे देखने के लिए ऊपर गई. लेकिन सोने के स्थान पर वह नजर नहीं आया. लिहाजा जब वह बाहर गली की ओर गई तो उसका भाई वहां पर अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया. जिसे देखते हुए फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया.
जहां पर उसे भर्ती कर उपचार शुरु हुआ. लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आयांका जताई गई कि रात में लघु शंका के लिए जाने के दौरान खुली छत पर संतुलन बिगडऩे की वजह से अभयराज नीचे गिर गया होगा. जिसके चलते उसकी मौत हो गई होगी. पुलिस के अनुसार विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
