दिल्ली में ग्रैप-2 लागू : मेट्रो लगाएगी 40 अतिरिक्त फेरे

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचने के बाद सोमवार को तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का दूसरा चरण (ग्रैप-2) लागू कर दिया गया है।

प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर अंकुश लगाने और सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम करने के उद्देश्य से दिल्ली मेट्रो ने अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, लोगों को निजी गाड़ियों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार से कार्य दिवसों में 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसके साथ ही मेट्रो नेटवर्क पर कुल अतिरिक्त फेरे की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी, जिससे यात्रियों को व्यस्त घंटों में सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

ग्रैप-2 के प्रावधानों के तहत राजधानी में कई कड़े प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं। होटल, रेस्तरां और ढाबों में कोयले तथा लकड़ी से चलने वाले तंदूर के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बिना उत्सर्जन नियंत्रण उपकरणों वाले डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।

 

Next Post

नौसेना ने समुद्री लुटेरों के कब्जे से जहाज 'अजिनी' के सभी 20 सदस्यों को मुक्त कराया

Tue Nov 3 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सुनियोजित अभियान चलाकर समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित मुक्त करा लिया है। साथ ही जहाज को भी छुड़ा लिया। भारतीय नौसेना ने मुंबई से 3,000 किलोमीटर से […]

You May Like