
जबलपुर। कैंट क्षेत्र आरसी ग्राउंड में शनिवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब
अचानक आर्मी की क्यूआरटी ने पहुंचकर ग्रांउड के अंदर आने वाले मार्गो को बंद कर जेसीबी से गड्ढे खोद दिए। रास्ते बंद करने का लोगों ने विरोध किया। आर्मी क्यूआरटी की टीम जेसीबी के माध्यम से पेंटीनाका-गोराबाजार मार्ग स्थित आरसी ग्राउंड में जाने वाले रास्तों को बंद करने के बाद मचे हंगामें की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। निवासियों और खिलाड़ियों ने नाराज़गी जाहिर की। उनका कहना है कि मैदान वर्षों से खिलाड़ियों के अभ्यास और लोगों के मॉर्निंग-इवनिंग वॉक का केंद्र रहा है। मैदान में सेना के जवानों और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई। विवाद बढ़ने और जनता के विरोध के चलते सेना के जवानों को फेंसिंग का काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
