प्राचार्य एवं शिक्षक ई- अटेंडेंस शत-प्रतिशत लगाएं: नीरव

सिंगरौली :जिला पंचायत के सभागार में आज संयुक्त संचालक रीवा की मौजूदगी में बीईओ एवं बीआरसीसी तथा प्राचार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 का विश्लेषण समेत शिक्षक उपस्थिति के लिए ई-अटेंडेंस की समीक्षा समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में डीईओ एसबी सिंह , आईटी संभाग समन्वयक जनार्दन मिश्रा मौजूद रहे।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 का विश्लेषण, शिक्षक उपस्थिति के लिए ई-अटेंडेंस, परीक्षा परिणाम के लिए अकादमिक कार्ययोजना एवं परीक्षा परिणाम का लक्ष्य निर्धारण, निदानात्मक कक्षाओं का संचालन, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं निर्धारित पाठ्यक्रम की पूर्णता की समीक्षा के अलावा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, सायकल कक्ष 6वीं एवं 9वीं वितरण के साथ-साथ सहित सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा , शिक्षको के सत्वो के भुगतान, पेंशन प्रकरण तथा भुगतान पर चर्चा की गई।

बैठक में संयुक्त संचालक ने जोर देते हुये कहा कि सभी प्राचार्य, शिक्षक, ई-अटेंडेंस शत-प्रतिशत लगाये और छात्रा उपस्थिति भी बढ़ायें। लॉग इन-लॉग आउट अवश्य करें। किसी को किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं है। छात्रवृत्ति एजुकेशन पोर्टल 3.0 में सभी छात्रो की प्रोफाइल अपडेशन का कार्य शत-प्रतिशत दो दिवस में पूर्ण कर स्वीकृत की कार्यवाही करें।

सीएम हेल्पलाइन में सही निराकरण डलवा और राज्य साकार की सत्र 2021-22, 2022-23 की छात्रवृत्ति की शिकायतों निराकरण स्वयं कराकर बंद करायें, अतिथि शिक्षक की शिकायतों का सही-सही निराकरण करें, कोई भी गलत भुगतान न करे, किसी भी सेवा निवृत्त शिक्षक या कार्यरत शिक्षक का कोई भी भुगतान शेष न रहे तत्काल पेंडिग भुगतान देयक करे । यदि किसी संकुल या शिक्षक का कोई भी प्रकरण शेष है तो उसे कार्यालय में बुलाकर निराकरण समय सीमा में करें। इस बैठक में संकुल प्राचार्य, बीआरसीसी, बीईओ मौजूद रहे।

Next Post

ग्रामीणों के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है-आर पी सिंह

Sun Nov 23 , 2025
सोनभद्र: कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से हिन्डाल्को रेनुसागर के सीएसआर विभाग ने वियहवॉ ग्राम में उल्लेखनीय मानवीय पहल करते हुए 200 जरूरतमंद ग्रामीणों को गर्म कम्बल वितरित किये।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।ततपश्चात […]

You May Like