डीआईजी अमित सांघी रिलीव, असित यादव ने संभाला पदभार ​

ग्वालियर:भिंड एसपी पद से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस अधिकारी असित यादव ने ग्वालियर रेंज के नए डीआईजी का पदभार ग्रहण कर लिया है। ​निवर्तमान डीआईजी अमित सांघी अब शनिवार को भोपाल के लिए रवाना होंगे, जहां वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ का कार्यभार संभालेंगे। पुलिस लाइन में अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने डीआईजी अमित सांघी को भावभीनी विदाई दी।

​अमित सांघी का ग्वालियर में डीआईजी और इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल लोगों के जेहन में हमेशा याद रहेगा।​ग्वालियर रेंज के नए डीआईजी असित यादव भारतीय पुलिस सेवा के बेहद अनुशासित अधिकारी हैं। मूलतः मेरठ के रहने वाले असित यादव को उनके सख्त तेवरों के कारण ‘सिंघम’ भी कहा जाता है। अपने भिंड एसपी कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए।

Next Post

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज की घोषणा की

Thu May 7 , 2026
कराची, 07 मई (वार्ता) पाकिस्तान इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। सीरीज के मैच रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहला एकदिवसीय खेलने से पहले 23 मई को इस्लामाबाद […]

You May Like

मनोरंजन