
दमोह। उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर टी शर्ट टाइगर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। वीरांगना दुर्गावती अभ्यारण्य के अधिकारियों द्वारा विद्यालय के विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा महक नामदेव ,भाग्यश्री ठाकुर, चाहत खान ,मानसी राजपूत, प्रतीक्षा कुर्मी, खुशी प्रजापति एवं छात्र आलोक तिवारी को प्राचार्य आर पी पटेल ने प्रार्थना सभा के अवसर पर सम्मानित किया।
