भेलकी खुर्द में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

सीधी। जिले के जमोड़ी थानांतर्गत ग्राम भेलकी खुर्द में मंगलवार दोपहर एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने घर से करीब 400 मीटर दूर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान मथुरा यादव पिता तुला यादव, उम्र 68 वर्ष निवासी ग्राम भेलकी खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। बुजुर्ग ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Next Post

सीधी के छत्रसाल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दुकानों का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

Tue Jul 21 , 2026
सीधी। शहर के छत्रसाल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में देर रात बारिश के दौरान दुकानों के सामने बना कंक्रीट का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे के समय सभी दुकानें बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी […]

You May Like