सीधी के छत्रसाल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दुकानों का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

सीधी। शहर के छत्रसाल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में देर रात बारिश के दौरान दुकानों के सामने बना कंक्रीट का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे के समय सभी दुकानें बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। नगर पालिका का कहना है कि शहर के जर्जर और जोखिमपूर्ण भवनों का सर्वे कराया जा रहा है तथा रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Next Post

राजा रघुवंशी हत्याकांड:सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को सरेंडर की दी सलाह, 23 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Tue Jul 21 , 2026
इंदौर. चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. न्यायालय ने सोनम के वकील के सामने दो विकल्प रखे हैं. कोर्ट ने कहा कि या तो वह मेघालय सरकार की याचिका पर दलीलें सुनकर फैसला कर सकता है या […]

You May Like