ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों का भरोसा तोड़ने वाला गैंग पकड़ाया

इंदौर: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर लोगों से लाखों रुपए हड़पने वाले गैंग पर विजय नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मेघदूत गार्डन क्षेत्र से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन पर फर्जी वेबसाइट की लिंक भेजकर निवेश कराने और उसके बाद रकम हड़पने का आरोप है. अब तक लगभग 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है

थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताय कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बातचीत के दौरान अपनी पहचान छिपाते थे और पीड़ितों को कम निवेश में अधिक मुनाफा दिखाकर जाल में फंसाते थे. रकम हाथ लगते ही वह इसे नशे और अय्याशी में खर्च कर देते थे. लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्रीय निगरानी के चलते पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि देख तीन युवकों को पकड़ा और पूछताछ में पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हो.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवेंद्र सिंह चंदेल निवासी हमीरपुर, उप्र, चिराग पंवार निवासी बैतूल और प्रवीण गोयल निवासी शाजापुर के रूप में हुई है. तीनों फिलहाल इंदौर में किराये से रहकर फर्जी साइट के जरिये लोगों से निवेश कराते थे. मोबाइल जांच में उनके पास से अनेक चैट, लिंक और फर्जी निवेश लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तहत केस दर्ज किया है. टीम अभी अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है और आरोपियों से नेटवर्क तथा अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है.

Next Post

क्लीनिक में उपचार के बाद महिला की मौत,झोला छाप चिकित्सक पर गंभीर आरोप

Sat Nov 15 , 2025
सतना: मैहर जिले के बंसीपुर गांव में सर्दी-खांसी और बुखार से पीडि़त एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. निजी क्लीनिक में हुए उपचार के बाद महिला की मौत को देखते हुए परिजनों ने झोला छाप चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए. जिसे देखते हुए आरोपों की जांच शुरु […]

You May Like