सतना: स्कूल चलें हम अभियान का आयोजन 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के अधिकारियों द्वारा किसी एक शाला में जाकर बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उत्साहवर्धन किया गया।
अभियान के अंतर्गत 2 अप्रैल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने शासकीय हाईस्कूल सिविल लाइन सतना में बच्चों को पढाई और कैरियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिये। इसी प्रकार सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन ने सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवारी में छात्राओं को नैतिकता का पाठ पढाया।
