
भानपुरा। भानपुरा तहसील के गांधीसागर थाना क्षेत्र में पिकअप के पलटने से दबने के कारण 13 वर्ष बालक की मौत हो गई, साथ ही 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल भानपुरा लाया गया जहां घायलों का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार भानपुरा तहसील के गांव लेदीखुर्द निवासी करीबन 30 लोग चित्तौड़गढ़ कालका माता मंदिर दर्शन करने के लिए पिकअप से भानपुरा से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे तभी गांधीसागर थाना क्षेत्र में मोड़ के पास अचानक साइड लेते समय पिकअप वाहन के पलटने से पिकअप में सवार 13 वर्षीय बालक विशाल पिता उम्मेद निवासी लेदीखुर्द पिकअप के नीचे दब गया जिसे सिविल अस्पताल भानपुरा लाने पर डॉक्टर गौरव द्वारा मृत घोषित कर दिया गया और अन्य जिसमें निशा पति विजय भांड उम्र 18 वर्ष, सुनीता पति मनोज उम्र 38 वर्ष, विकास पिता चैन राम 14 वर्ष, संजू पति उम्मेद उम्र 38 वर्ष, ममता पति अर्जुन उम्र 24 वर्ष, नंदाबाई पति अशोक उम्र 45 वर्ष, संतोष पति गजानन उम्र 45 वर्ष, विद्या भाई पति जैन राम उम्र 30 वर्ष, ज्योति पिता राजू उम्र 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल भानपुरा लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी अनुसार पिकअप में करीब 30 लोग सवार थे, परिवार जनों ने बताया कि साइड देने के लिए पिकअप जब रोड से नीचे उतरी तब अचानक पिकअप का बैलेंस बिगड़ा और दो बार पिकअप पलटी खाई जिससे यह घटना हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल भानपुरा लाया गया।
