दबोह में 2.20 करोड़ की गौशाला का हुआ शिलान्यास

भिण्ड: दबोह नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को जल्द ही आवारा गोवंश की समस्या से राहत मिलने वाली है। दबोह में 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से आधुनिक गौशाला का निर्माण कराया जाएगा, जिसका शिलान्यास क्षेत्रीय भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा ने आज किया, लंबे समय से आवारा गोवंश के कारण किसानों की फसलें नुकसान झेल रही थीं।

गौशाला बनने से गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, वहीं किसानों की फसलों की सुरक्षा के साथ सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। बताया गया है कि परियोजना के लिए विधायक अंबरीश शर्मा ने अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय मे 3 जुलाई तक मनाया जा रहा प्रवेश उत्सव,तिलक लगाकर विद्यार्थियों का किया स्वागत

Wed Jul 1 , 2026
पानसेमल: उच्च शिक्षा विभाग आयुक्त के आदेशानुसार 1 जुलाई से 3 जुलाई तक प्रवेश उत्सव के रूप मे लगातार 3 दिनों तक नव प्रवेशित विधर्थियों को कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय मे संचालित गतिविधियों व शासन की योजनाओ,छात्रवृति,आवास एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो इस हेतु से […]

You May Like