इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच कर यहां से धार जिले के भैंसोला के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूरे स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही भैंसोला पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर उन्होंने तैयारियों का जायजा भी लिया। पीएम मोदी यहां कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
