श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय मे 3 जुलाई तक मनाया जा रहा प्रवेश उत्सव,तिलक लगाकर विद्यार्थियों का किया स्वागत

पानसेमल: उच्च शिक्षा विभाग आयुक्त के आदेशानुसार 1 जुलाई से 3 जुलाई तक प्रवेश उत्सव के रूप मे लगातार 3 दिनों तक नव प्रवेशित विधर्थियों को कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय मे संचालित गतिविधियों व शासन की योजनाओ,छात्रवृति,आवास एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो इस हेतु से कार्यक्रम का आयोजन हुवा।संस्था प्राचार्य प्रो.संगीता भंडारी,प्रो.आरती मुकाती द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा के साथ छात्रों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्था प्राचार्य प्रो.संगीता भंडारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन मे रहकर व्यक्तित्व का विकास कैसे करें एवं अपना कैरियर कैसे बनाये इस बारे मे विस्तार से जानकारी दी। डॉ. लक्ष्मण रजाने ने महाविद्यालय की स्थापना एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम मे प्रो.आरती मुकाती,प्रो.डॉ.रजाने,इंदास बोरसे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालत कार्यक्रम के प्रभारी डॉ.सुनिल बागले द्वारा किया गया।

Next Post

साइबर ठगों का डिजिटल धावा, 24 घंटे में 41 लाख से ज्यादा की ठगी

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल: साइबर ठगों का नेटवर्क लगातार सक्रिय होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में सामने आए 7 अलग-अलग साइबर फ्रॉड के मामलों में लोगों से 41 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है। ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश, वर्क फ्रॉम होम, बिजली बिल बकाया, क्रेडिट कार्ड लिमिट […]

You May Like