मंत्री विजयवर्गीय ने पिता की पुण्यतिथि पर अस्पताल को भेंट की एम्बुलेंस

इंदौर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पिताश्री स्वर्गीय शंकरदयाल विजयवर्गीय (काकाजी) की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा किये गए सेवा और समर्पण के संस्कारों को आगे बढ़ाने का विनम्र प्रयास किया है. इसी भाव से स्व. शंकरदयाल विजयवर्गीय पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से इंदौर के बाणगंगा स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल को एंबुलेंस भेंट की.

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वहां दौरा किया था और बहुत सारे सुधार कार्य हम उसमें ला रहे हैं. अस्पताल से एक एंबुलेंस की मांग हमसे की गई थी और हमने एक एम्बुलेंस आज अस्पताल को भेंट की.

Next Post

किसी को इलाज, किसी को मकान के लिये मिली मदद

Wed Feb 11 , 2026
इंदौर: मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय आयोजित जनसुनवाई में आज एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब जनसुनवाई से लाभान्वित एक बालक अपनी दोनों किडनी के सफल इलाज के बाद आभार व्यक्त करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचा. बालक अपने पिता के साथ जनसुनवाई में उपस्थित हुआ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा […]

You May Like