घाट पर डूबे दो दोस्तों की मौत

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी स्थित सिलुआ घाट पर रविवार को दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में नहाने गए दो दोस्तों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिलुआ चौड़ा निवासी सागर पटेल (17) और ध्रुव पटेल (19) अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रविवार सुबह 11 बजे सिलुआ घाट पर नहाने के लिए पहुँचे थे। सभी दोस्त नदी के किनारे नहा रहे थे और मस्ती कर रहे थे। इसी बीच नहाते-नहाते सागर और ध्रुव अचानक किनारे से आगे बढ़कर गहरे पानी की ओर चले गए। नदी में तेज गहराई होने के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। साथ आए अन्य तीन दोस्तों ने जब सागर और ध्रुव को पानी में डूबते और मदद के लिए हाथ-पैर मारते देखा, तो उनके होश उड़ गए। दोस्तों ने तुरंत चीख-पुकार मचाते हुए आसपास के ग्रामीणों को आवाज दी। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना गौर चौकी पुलिस को दी। डूबने की खबर मिलते ही गौर चौकी पुलिस बल के साथ तत्काल सिलुआ घाट पहुँची। युवकों की तलाश के लिए तुरंत एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को रेस्क्यू के लिए उतारा गया। नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब घंटों की भारी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शवों को ढूंढ निकाला और पानी से बाहर लाए। जैसे ही दोनों युवकों के शव घाट पर आए, वहाँ मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Post

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची जियो, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

Sun Jun 14 , 2026
* WIPO की PCT रैंकिंग में जियो प्लेटफॉर्म्स ने 320 पायदान की छलांग लगाई * आकाश अंबानी ने कहा, आत्मनिर्भर भारत के विजन को समर्पित है यह उपलब्धि * 31 मार्च 2026 तक जियो प्लेटफॉर्म्स ने 6,817 पेटेंट फाइल किए   *मुंबई, 14 जून, 2026* : जियो प्लेटफॉर्म्स ने वैश्विक […]

You May Like