शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

मुंबई, 24 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले कारोबारी दिवस की रिकॉर्ड-तोड़ तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110.83 अंक की बढ़त में 84,667.23 अंक पर खुला और खुलते ही लाल निशान में चला गया। इसके बाद बाजार में कभी-कभी तेजी, कभी गिरावट रही। खबर लिखे जाते समय यह 47.95 अंक (0.06 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 84,508.45 अंक पर था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 43.70 अंक ऊपर 25,935.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 24.55 अंक यानी 0.09 फीसदी नीचे 26,087.35 अंक पर था। एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य और निजी बैंकों के समूहों में गिरावट रही। वहीं, धातु, रियलिटी, ऑटो और वित्त समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और इंफोसिस में ज्यादा गिरावट रही। आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिद्रा के शेयर फिलहाल गिरावट में थे।

 

Next Post

मोदी ने कुरनूल बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक दुर्घटना में हुई मौतों […]

You May Like

मनोरंजन