इंदौर:नेहरू नगर क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. युवक अपने दोस्त के घर गया था, जहां से वह बेसुध हालत में मिला और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया.जानकारी के मुताबिक मृतक अमित पिता यशवंत निवासी विनोबा नगर अपने दोस्त के घर नेहरू नगर गया था.
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को सूचना मिली कि वह वहां अचेत अवस्था में पड़ा है. इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मामले में मृतक के पिता यशवंत ने संदेह जताते हुए कहा है कि बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.
