बिना परमिट संचालित स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

इंदौर: कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर स्कूली तथा अन्य वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा वाहनों की विशेष चेकिंग की गई. लापरवाही पाये जाने पर 3 वाहन संचालकों के विरूद्ध एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान के दौरान वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की गई। इस दौरान शहर के महू क्षेत्र स्थित जयसन्स एकेडमी की तीन स्कूली बस बिना परमिट तथा बिना फिटनेस पायी गई जिन्हें जब्त कर आरटीओ ऑफिस इंदौर में रखा गया.

जप्त बसों के संचालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम तथा मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर एक लाख 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही स्कूल संचालकों और वाहन संचालक को हिदायत दी गई है कि बच्चों की सुरक्षा हेतु वाहनों को सही हालात में रखे जायें. इस हेतु सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करें और वाहनों के सभी दस्तावेज भी सही रखें. अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही बच्चों तथा पालकों से चालक-परिचालकों के व्यवहार आदि के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है.

Next Post

सूने घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Feb 22 , 2025
इंदौर:थाना विजय नगर पुलिस ने दिनदहाड़े सूने घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद की है.थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल ने बताया कि 8 फरवरी को कल्पकामधेनु नगर, शहीद पार्क […]

You May Like