दिन में राहत, शाम से ठंड हो रही महसूस

जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियोंके असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पारे में भी उतारा-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत है लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चल रही है जिससे ठंड का अहसास बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री पर पहुंच गया । सुबह के वक्त आद्रता 90 और शाम को 55 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्व हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी की रात से पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी से पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किमी की ऊँचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर, लगभग 204 किमी प्रति घंटा गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।

Next Post

नशे की लत सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है – प्रहलाद भाई

Fri Jan 30 , 2026
ग्वालियर। आज दूसरी वाहिनी विसबल, ग्वालियर में रेंज स्तरीय नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ग्वालियर के सहयोग से हुआ। शिविर में दूसरी, 13बी एवं 14बी वाहिनी विसबल, ग्वालियर के कुल 250 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप […]

You May Like