
दतिया। पंडोखर पुलिस पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पहलाद कौरव और विशाल कौरव नामक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। रात्रि गश्त के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया था। एएसआई रामहजूर घायल हुए थे।पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत ने यह कार्यवाही की है।
