उत्कल दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी बधाई, आज स्कूल चलें हम अभियान के तहत करेंगे प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उड़ीसा के स्थापना दिवस उत्कल दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह आज भोपाल में स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल भी वितरित की जाएगी, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में सुविधा मिल सके।मुख्यमंत्री ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि देश, समाज और जीवन के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।

Next Post

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज

Wed Apr 1 , 2026
मुंबई,01 अप्रैल (वार्ता) जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने रितेश विलासराव देशमुख की निर्देशित- अभिनीत ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ थिएटर में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब यह टीज़र डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आ गया है, जिससे […]

You May Like