मोदी जी के लोकल फार वोकल संदेश का असर बाजार में दिखाई दे रहा है 

बागली। आगामी दिनों में दीप उत्सव पर्व आ रहा है उसके पहले बागली क्षेत्र के आसपास बागली, पुंजापुरा, कमला पुर, उदय नगर, रतनपुर, एवं पिपरी, मुख्यालय पर साप्ताहिक हाट बाजार में लोकल निर्मित वस्तुओं की दुकाने बड़ी मात्रा में रहेगी सोमवार को पूंजा पुरा में इसका असर दिखाई दिया एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकल का फार वोकल का संदेश प्रसारित करते हुए कहा कि इस त्यौहार पर भी छोटे व्यापारियों से खरीदी अवश्य करें कुछ दिनों के लिए ऑनलाइन सामान मंगवाना बंद करें वर्तमान दीप उत्सव त्योहार पर मिट्टी से बने दिए और पशुओं को सजाने के लिए सामग्री रंगोली के साथ-साथ सजावट के समान जो स्थानीय स्तर पर ही छोटे व्यापारी बड़े शहरों से खरीद कर बेचते हैं।

उनकी बिक्री तेजी से शुरू हो गई है बागली मुख्य बाजार में भी इन सामानों की रौनक स्पष्ट देखी जा सकती है व्यापारी मोहम्मद बादशाह नजमुद्दीन बोहरा कदर बोहरा आदि ने बताया कि छोटी-छोटी सामग्रियों से बाजार में रौनक दिखाई दे रही है और लोग जमकर खरीद भी रहे हैं। उसी प्रकार दीपक और मिट्टी से बनी सामग्री के सकल घरेलू व्यापारी लोकेश प्रजापत एवं राहुल प्रजापत सुधीप उपाध्याय ने बताया कि उनके यहां भी अच्छी खासी बिक्री दिखाई दे रही है। इस प्रकार फल फ्रूट वाले भी यह स्वीकार कर रहे हैं, कि कुछ दिनों से ग्राहकी बड़ी है। फल व्यापारी मुकेश राठोर एवं मुकेश गुर्जर ने बताया कि सेवफल केले अनार और अन्य फल बेचे जा रहे हैं ।सिंघाड़ा व्यापारी ओम भाई ने बताया कि सिंघाड़ा महंगा है, फिर भी लोग पर्याप्त मात्रा में खरीद रहे हैं। बागली विधायक मुरली भंवरा ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों से अपील की है ,कि वह सामान छोटे व्यापारियों से अवश्य खरीदें बागली नगर परिषद अध्यक्ष कमल यादव दो दिन पूर्व बाजार में घूमे और व्यापारियों की सुख सुविधा के विषय में जानकारी ली साथ ही वीडियो संदेश के माध्यम से ऑनलाइन खरीदी बिक्री से परहेज करने का संदेश देते हुए कहा कि लोकल लोगों से खरीदी कीजिए ताकि वह भी दीपावली मना सके

Next Post

एसबीआई ने साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र का किया उद्घाटन

Mon Oct 26 , 2026
मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता) देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को अपने ‘साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र’ के उद्घाटन की घोषणा की। बैंक ने बताया कि यह केंद्र साइबर नीति, साइबर अकादमी, नवाचार, अनुसंधान, थ्रेट इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा क्षमताओं को एक ही रणनीतिक मंच पर […]

You May Like