विजय हजारे ट्रॉफी में एक और मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी 29 दिसंबर को मेघालय के खिलाफ बिहार के लिए खेलते दिखेंगे। घरेलू सीजन में वैभव का यह आखिरी मुकाबला होगा। उसके बाद वो भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का तीसरा मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में बिहार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी आखिरी बार खेलते दिख सकते हैं। इस मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। वैभव मेघालय के खिलाफ खेलते दिख सकते हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार प्लेट ग्रुप में है। इस टूर्नामेंट में बिहार का तीसरा मुकाबला मेघालय से होना है। प्लेट ग्रुप में बिहार लगातार दो मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। बिहार ने पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को और दूसरे मुकाबले में मणिपुर को 15 रनों से हराया।

Next Post

मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद सिराज को छोड़ा पीछे

Sun Dec 28 , 2025
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप […]

You May Like