ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में बड़ा कारनामा किया है। मेलबर्न में खेले गए एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले की दूसरी पारी में 2 विकेट लेकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के 35 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज एशेज के 4 मैचों में कुल 26 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने पहले टेस्ट में 10 और दूसरे टेस्ट में 8 विकेट चटकाए। उसके बाद अंतिम दो मैचों में स्टार्क ने 8 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक कुल 41 विकेट चटका चुके हैं। 31 साल के सिराज ने WTC 2025-27 में भारत के लिए सभी नौ टेस्ट खेले हैं और 39 विकेट लिए हैं, जबकि स्टार्क के नाम सात मैचों की 14 पारियों में 41 विकेट हैं।
