राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से सदन की कार्यवाही प्रारंभ

भोपाल: विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही राज्यपाल मंगू भाई पटेल के सदन में अभिभाषण के साथ औपचारिक रूप से शुरू हो गई। राज्यपाल के सदन में आगमन पर सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने आसन पर खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और फिर राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पढ़ना प्रारंभ किया।अभिभाषण में राज्य सरकार के द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह अभिभाषण बजट सत्र की दिशा और सरकार की प्राथमिकताओं का संकेत भी माना जा रहा है।

Next Post

सड़क हादसों के लिए केंद्र सरकार की नई 'PM RAHAT' योजना शुरू; घायल को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज, 7 दिनों तक अस्पताल में 'जीरो बिल' की सुविधा

Mon Feb 16 , 2026
नई दिल्ली | सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने क्रांतिकारी ‘PM RAHAT’ (Road Accident Victim Hospitalization and Assured Treatment) योजना लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचने के पहले 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का […]

You May Like