स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं ने कराया परीक्षण

सीहोर। जिला चिकित्सालय द्वारा कन्या शिक्षा परिसर में छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का समापन हुआ.

शिविर के दौरान 475 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. छात्राओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर की जांच के साथ-साथ ऊंचाई एवं वजन मापकर की भी जांच की गई. इसके अतिरिक्त आंखों एवं दांतों की जांच तथा आवश्यक पैथोलॉजी जांचे भी की गई. शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्राजक्ता कुलकर्णी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिन्द्र भन्नारिया एवं डॉ. ओपी विश्वकर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. याति निरापुरे, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनुश्री राजे रघुवंशी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह एवं ममतेश राठौर द्वारा सेवाएं प्रदान की गई. लैब तकनीशियन शिवम राठौर, नर्सिंग ऑफिसर प्रियंका रघुवंशी एवं दीपक मौजूद रहे.

 

Next Post

एसडीईआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Thu Aug 20 , 2026
सीहोर। जिला जेल में एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जेल स्टॉफ एवं बंदियों को आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य तथा जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में सुरक्षित बचाव, राहत कार्य और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी […]

You May Like