अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया मैहर में अस्पताल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

मैहर :अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य अशोक वर्णवाल ने रविवार को मैहर जिले के भ्रमण के दौरान मैहर में बनने वाले 300 बिस्तरीय अस्पताल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण के लिए चयनित स्थान की उपयुक्तता का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल मैहर का भी निरीक्षण किया। एसीएस श्री वर्णवाल ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए सफाई कार्य की ठेका एजेंसी को बदलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य श्रीमती अवधिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, एसडीएम दिव्या पटेल, सिविल सर्जन डॉ. आरएन पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

Next Post

बारात में बग्घी वाले को मारी चाकू

Mon Apr 27 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत पिसनहारी मढिया में एक बारात के दौरान उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब शराब पीने एक हजार रूपए देने से मना करने पर बदमाश ने बग्घी वाले को चाकू मार दिया।पुलिस के मुताबिक समीर खान 35 वर्ष निवासी अंधमूक बाईपास नहर के किनारे ने रिपोर्ट […]

You May Like