एक शहर, दो रेलवे स्टेशन और सुविधाओं में जमीन-आसमान का फर्क! देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं—रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और भोपाल रेलवे स्टेशन। हमारी टीम ने दोनों स्टेशनों का ग्राउंड रियलिटी चेक किया, जिसमें यात्रियों की सुविधाओं और साफ-सफाई को लेकर बड़ा अंतर देखने को मिला।रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्टेशन परिसर साफ-सुथरा नजर आया। यहां बैठने की व्यवस्था, वेटिंग रूम, एस्केलेटर, लिफ्ट, स्वच्छ शौचालय, पार्किंग और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यात्रियों ने भी स्टेशन की व्यवस्था और सफाई को लेकर संतोष जताया।
वहीं, भोपाल रेलवे स्टेशन पर कई यात्री अव्यवस्थाओं से परेशान नजर आए। प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई यात्री जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दिए। रेलवे ट्रैक के आसपास कचरा, गंदगी, बदबू और खुले नालों जैसी समस्याएं भी देखने को मिलीं। प्लेटफॉर्म पर आवारा कुत्ते और कबूतर भी नजर आए।
यात्रियों का कहना है कि राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं और साफ-सफाई में सुधार की जरूरत है। उनका मानना है कि जिस तरह रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, उसी तरह भोपाल स्टेशन पर भी व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।

Next Post

कोटक महिंद्रा बैंक लेकर आया 65 महीने तक आवास ऋण पर ब्याज दर लॉक करने की सुविधा

Mon Aug 10 , 2026
मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) कोटक महिंद्रा बैंक ने आवास ऋण पर निश्चित अवधि के लिए ब्याज दर लॉक करने की सुविधा की घोषणा की है। इसमें ग्राहक 39 महीने, 52 महीने या 65 महीने के लिए अपने आवास ऋण पर ब्याज की दर लॉक कर सकता है जिससे उसे रेपो […]

You May Like