बिना सूचना के हुआ जल निगम भवन का उद्घाटन, विधायक नारायण पट्टा ने उठाए प्रोटोकॉल पर सवाल

मंडला: जिला मुख्यालय में जल निगम के नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ हुआ। यह भवन बिछिया विधानसभा के अंतर्गत क्रियान्वित हालोन समूह ग्रामीण जलप्रदाय परियोजना की राशि से निर्मित किया गया है।बिछिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक नारायण सिंह पट्टा ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यालय का प्रारंभ होना जिले के लिए शुभ संकेत है, परंतु यह खेदजनक है कि उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी और आमंत्रण तक जनप्रतिनिधियों को नहीं दिया गया।

उन्होंने प्रश्न उठाया कि आखिर जल निगम के अधिकारी और कर्मचारी किस प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।विधायक पट्टा ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार लोकनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नाम शिलालेखों में अंकित होते हैं, लेकिन इस बार उनके स्थान पर राजनीतिक पदाधिकारियों के नाम दर्ज किए गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है सरकार का कोई नया नियम लागू हो गया है, जिसका पालन विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।

Next Post

सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा इंदौर

Fri Oct 31 , 2025
इंदौर:लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुरुवार को शहर में एकता और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में भाजपा के विधायक, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और अन्य […]

You May Like