सीएम डॉ यादव के सिंगरौली आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बढ़ी चौकसी


सिंगरौली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिंगरौली दौरे और सिंगरौली महोत्सव में उनके शामिल होने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और शहर के प्रमुख चौराहों, कार्यक्रम स्थलों तथा प्रवेश मार्गों पर व्यापक स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील इलाकों और मुख्य मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से हो सके। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे और सिंगरौली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

Next Post

बरगवां में जननी एम्बुलेंस और ट्रैक्टर में भिड़ंत

Sat May 23 , 2026
सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र के गड़रिया इलाके में देर रात जननी एम्बुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित एम्बुलेंस सीधे ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में […]

You May Like