सूने घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:थाना विजय नगर पुलिस ने दिनदहाड़े सूने घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद की है.थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल ने बताया कि 8 फरवरी को कल्पकामधेनु नगर, शहीद पार्क के पीछे निवासी रूबी राठौर ने थाना विजय नगर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादिया ने बताया कि दोपहर 2.15 बजे जब वह छत पर कपड़े सुखाने गईं, तो वापस लौटने पर घर का ताला टूटा पाया। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था और गोदरेज की अलमारी का लाकर टूटा हुआ था।

अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व नगदी गायब थे. शातिर अपराधी पहले सूने घरों की रेकी करते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते हैं। घटना की रिपोर्ट मिलते ही विजय नगर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे दो संदिग्धों की पहचान हुई। आरोपी दीपक उर्फ गजनी पिता प्रकाश फरकरे (निवासी रामकृष्ण बाग कॉलोनी, इंदौर) और कृष्णाराम पिता हरीराम (निवासी पटेल नगर, खजराना, इंदौर) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं नगदी बरामद किए गए. पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से अन्य आपराधिक मामलों में पूछताछ कर रही है.

Next Post

तीन साल से फरार हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sat Feb 22 , 2025
इंदौर:चर्चित रवि अरोड़ा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पेशी से गायब हुए इस आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित थाथाना प्रभारी जगदीश मालवीय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि […]

You May Like