निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करें

इटारसी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे ने नगर के सात वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 2, 14, 24, 25, 26, 34 और 16 में सड़क व नाली निर्माण कार्यों का जायजा लिया। श्री चौरे ने ठेकेदारों व इंजीनियरिंग टीम को निर्देश दिए कि सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से हो रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण में वार्ड पार्षद, प्रतिनिधि और इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारी भी मौजूद रहे। तीसरे पक्ष से परीक्षण की योजना भी बनाई जा रही है।

Next Post

मिडिल स्कूल कोरयाना में बच्चों ने पुरानी वस्तुओं से बनाई अनोखी राखियाँ

Thu Aug 7 , 2025
छतरपुर। नगर पालिका छतरपुर की स्वच्छता टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण और पुनः उपयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को मिडिल स्कूल कोरयाना में “मेरी 3R राखी” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छता टीम लीडर विष्णु साहू ने किया। इस विशेष पहल के तहत बच्चों […]

You May Like

Play sound