ट्रैफिक अव्यवस्था मालवा मिल चौराहे पर लगा जाम

इंदौर: शहर में ट्रैफिक की समस्या अब लगभग स्थायी रूप लेती जा रही है. ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों के बावजूद कई वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते, जिसके कारण आए दिन शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है.शनिवार शाम करीब 8 बजे मालवा मिल चौराहे पर भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली. वाहन चालकों द्वारा जल्दबाजी में बिना नियमों का पालन किए चौराहे को क्रॉस करने की होड़ लग गई.

चारों दिशाओं से वाहन एक साथ चौराहे पर आ जाने के कारण कुछ ही मिनटों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. जाम के कारण चौराहे से गुजरने वाला ट्रैफिक चारों ओर से प्रभावित हुआ और बड़ी संख्या में लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे. स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह रही कि जाम लगने के समय चौराहे पर कोई ट्रैफिक जवान मौजूद नहीं था. ट्रैफिक जवान की अनुपस्थिति में वाहन चालक अपनी मर्जी से निकलने की कोशिश करते रहे, जिससे जाम और बढ़ता गया. यदि मौके पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद होती तो संभवतः स्थिति को जल्दी नियंत्रित किया जा सकता था.

Next Post

नेशनल लोक अदालत से निगम को 45 करोड़ से ज्यादा राजस्व आय

Sun Mar 15 , 2026
इंदौर: आज साल के पहली लोक अदालत में नगद निगम को करदाताओं ने 45 करोड़ से ज्याद राशि जमा करवाई. लोक अदालत में करदाताओं को संपत्ति कर और जल कर में नगर निगम ने सौ प्रतिशत तक की छूट दी है. नगर निगम के काउंटर रात 12 बाज़ तक खुले […]

You May Like