
पाकिस्तान की नापाक हरकतों को रोकने के लिए LoC पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, ड्रोन और सैटेलाइट से हो रही निगरानी।
नई दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता): 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर अपनी निगरानी और भी बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादी संगठन घुसपैठ कर सकते हैं। इसके चलते, सेना ने LoC पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है और घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए कमर कस ली है।
सेना के जवान इस बार न केवल जमीन पर, बल्कि हवा में भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। निगरानी के लिए आधुनिक ड्रोन और सैटेलाइट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पाकिस्तान की हर नापाक हरकत को तुरंत पकड़ा जा सके। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि “LoC पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, और अगर किसी ने कोशिश की तो उसे तुरंत मार गिराया जाएगा।”
