अलग-अलग गांव के महिला और युवक फांसी पर झूले

चितरंगी। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री में एक महिला एवं अमिलहवा गांव में एक युवक फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर लिया है। उक्त आत्मघाती कदम उठाये जाने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पड़री निवासी रईमुन निशा पति रकुज मोहम्मद उम्र 30 वर्ष ने बीती शाम को घर के अंदर बड़ेरी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका तीन बच्चों की मॉ थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। उधर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अमिलहवा निवासी जयप्रसाद सिंह गोड़ पिता छत्रपाल सिंह गोड़ उम्र 39 वर्ष ने बीते दिवस बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे घर के अंदर लकड़ी के गोला में गमछा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना देर शाम मृतक के परिजनों ने चितरंगी पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव को सौप दिया।

Next Post

नगर पालिका परिषद सीधी में कर्मचारी संघ अध्यक्ष का स्वागत

Thu Jun 19 , 2025
सीधी। नगर पालिका परिषद सीधी में नगर निगम/नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी का भव्य स्वागत हुआ। समारोह में नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like