वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग ने लगाई फांसी

सिंगरौली: महिलाओं के काउंसिलिंग के लिए बनाए गए महिला बाल विकास के वन स्टॉप सेंटर में 4 दिन पूर्व आई 14 वर्षीय नाबालिग ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर महिला बाल विकास अधिकारी मौके से पहुंच शव को पुलिस की मौजूदगी में फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा दिया है। वही मृतिका की एक बहन चार दिन पहले ही वन स्टॉप सेंटर से भाग गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब 10 बजे डीपीओ को जानकारी मिली कि जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर के बगल में संचालित वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग के लिए बरगवां थाना पुलिस क्षेत्र से चार दिन पूर्व एक 14 वर्षीय लड़की ममता सिंह को यहां लाए थे।जिसने आज बंद कमरे में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है.

जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पहुंचे और मामले की जानकारी कोतवाली थाना को देते हुए पुलिस की मदद से शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है। उधर मृतिका की बहन चार दिन पहले ही वन स्टॉप सेंटर से भाग गई थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली बैढ़न में प्रशासक वन स्टॉप सेंटर के द्वारा दर्ज कराई गई है।
इनका कहना है
वन स्टॉप सेंटर में मौजूद स्टाफ के द्वारा हमें जानकारी दी की चार दिन पहले बरगवां थाना पुलिस ने काउंसलिंग के लिए जिस लड़की को लाकर छोडा था वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है मामले की जांच की जाएगी। लड़की की पहचान के लिए हर थाना चौकी पुलिस को पता लगाए जाने के लिए पत्र लिखा जाएगा घटना के संबंध में जांच होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
जितेंद्र गुप्ता
डीपीओ सिंगरौली

Next Post

सड़क से भवन निर्माण सामग्री जप्त कर यातायात को किया सुगम

Thu Jul 17 , 2025
ग्वालियर: पटेल नगर में भवन निर्माण सामग्री सडक पर डालने से यातायात अवरूद्ध होने पर निर्माण सामग्री जप्त कर यातायात को सुगम बनाया गया। उपायुक्त मदाखलत सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालने वालों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा गई। जिसके तहत आज पटेल […]

You May Like